अब ना होगें पत्थर बाज/कश्मीर की वर्त्तमान स्थिति को बयां करती कविता
आज पूरे फ़लक पर है चाँद,
कोई इस चाँदनी की तपन में,
तप रहा है ,तो कोई ;
इस चाँदनी में सराबोर हुआ है ।
टूट गया तीन सौ सत्तर का किला ,
ढ़ह गयी , पैतीस- 'ए' की दीवारें
काले धुएँ से अब तक;
भरा था जो आकाश,
वह धुआँ आज छट गया है,
इतिहास ही नहीं-
पूरा भूगोल बदल गया है ।
एक झंडा, एक नारा ,एक हुआ;
हमारे संसद का संविधान,
अब ना होगें पत्थर बाज,
ना होगें , जम्हूरियत के दुश्मन,
मुख्य धारा से जुड़ेगा
अब हर एक कश्मीरी ,
हर किसी की होगी, अपनी एक पहचान ।
अभिषेक कुमार 'अभ्यागत'
डेहरी आन सोन रोहतास (बिहार)

Comments
Post a Comment